फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ghanshayam elected as president of madhyamic shikshak sangh

18वीं बार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने घनश्याम

Thu, 28 Jan 2016 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 28 Jan 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
ghanshayam elected as president of madhyamic shikshak sangh
बहराइच। माध्यमिक शिक्षक संघ का जनपदीय निर्वाचन गुरुवार को आजाद इंटर कॉलेज में हुआ। इस मौके पर सर्वसम्मति से घनश्याम मिश्र को 18वीं बार संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं, जिला मंत्री के पद पर डॉ. दीनबंधु शुक्ल 10वीं बार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी गोंडा के संगठन मंत्री विनय कुमार की मौजूदगी में संगठन के सदस्यों ने मंथन के बाद जिलाध्यक्ष के पद पर घनश्याम मिश्र को चुना, जबकि सर्वसम्मति से जिला मंत्री के पद पर डॉ. दीनबंधु शुक्ल चयनित किये गये।
विज्ञापन


वहीं, उपाध्यक्ष के पद पर गिरिवर त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, मनोज पांडेय तथा अजय यादव चयनित हुए। वहीं, संयुक्त मंत्री पद पर वेदप्रकाश पाठक, अमर बहादुर पटेल, जगतराम वर्मा, सुशील वर्मा, आनंद सिंह, प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में शब्बीर अहमद, शशींद्र पाठक, अभिमन्यु त्रिपाठी तथा जिला कार्यकारिणी पद पर द्विजेंद्र भूूषण पाठक निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय संयुक्त मंत्री ओमप्रकाश त्रिपाठी, लालता प्रसाद शुक्ल, बैजनाथ श्रीवास्तव, प्रह्लाद श्रीवास्तव, सुखरराम प्रजापति समेत काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed