फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ghagra

घाघरा की कटान तेज, 20 बीघा फसल बही

Wed, 24 Jun 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Ghagra
24 बीएचआर 17 - महसी के मंझारातौकली में कटान कर रही घाघरा नदी। - फोटो : BAHRAICH
बौंडी (बहराइच)। ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के मजरा ग्यारह सौ रेती में घाघरा नदी ने कटान शुरू कर दिया है। जलस्तर बढ़ने के साथ कटान शुरू होने से ग्रामीणों की 20 बीघा फसल नदी में बह गई है। वहीं, हरिजन बस्ती के 50 मकान कटान के मुहाने पर पहुंच गए हैं। कटान शुरू होने की सूचना ग्रामीणों ने तहसील में दी है, लेकिन सूचना के बाद भी राजस्वकर्मी मुआयना करने पहुंचे हैं। वहीं, एसडीएम का कहना है कि सभी पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कैसरगंज तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के मजरा ग्यारह सौ रेती गांव घाघरा नदी (सरयू) के पास बसा हुआ है। पहाड़ों पर तराई क्षेत्र में हुई लगातार बारिश से जलस्तर काफी बढ़ गया है। मंगलवार देर शाम से नदी का जलस्तर कम होने लगा है। जलस्तर कम होने से मंझारा तौकली के ग्यारह सौ रेती गांव में नदी ने कटान शुरू कर दिया है। गांव निवासी मुन्नू, श्याम नरायन, मंटू, दीनानाथ, रामानंद, मातादीन, सुरेश, करेला देवी, सत्रोहन प्रसाद, नाटे प्रधान, दयाजीत लाल, बाबूलाल आदि ग्रामीणों की 20 बीघा फसल नदी की धारा में समाहित हो गई है, जबकि हरिजन बस्ती के 50 ग्रामीणों के मकान कटान के मुहाने पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते वर्ष क्षेत्र में घाघरा नदी ने तीन हजार बीघा खेत को अपनी चपेट में ले लिया था, जबकि 20 ग्रामीणों के मकान भी धारा में समाहित हो गए थे। कटान की सूचना ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर दी है, लेकिन कोई भी राजस्वकर्मी मौके पर मुआयना करने नहीं गया है। मामले में कैसरगंज के उपजिलाधिकारी कैथल का कहना है कि कटान पीड़ितों को प्रशासन द्वारा राहत सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। राजस्व कर्मियों को कटान का सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed