{"_id":"5f414dba8ebc3e3cdb4e07a3","slug":"get-help-by-getting-a-list-of-katan-victims-bahraich-news-lko5363310138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान पीड़ितों की सूची बनवा कर दिलाएं सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान पीड़ितों की सूची बनवा कर दिलाएं सहायता
विज्ञापन
मिहींपुरवा के भादापुरवा गांव में कटान का निरीक्षण करते सांसद व नायब तहसीलदार।
- फोटो : BAHRAICH
गायघाट (बहराइच)। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में हो रही कटान की सूचना पाकर शनिवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद अक्षयवरलाल गोंड ने जायजा लिया। नायब तहसीलदार से कटान पीड़ितों की सूची बनाकर पीड़ितों को मुआवजा देने की बात कही। सांसद ने कहा कि सभी पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में सरयू से निकली भादा नदी कटान कर रही है। भादा नदी पुरैना रघुनाथपुर के नब्बेपुरवा, सर्राकला, मझियाना, भादापुरवा और करमोहना गांव में कटान कर रही है। ग्रामीणों की खेती योग्य जमीन और मकान नदी में समाहित हो रहे हैं। इसकी सूचना पाकर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद अक्षयवरलाल गोंड शनिवार को गांव पहुंचे। सांसद ने ग्रामीणों को सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
सांसद ने सरकार द्वारा दी जाने वाली त्वरित सहायता के बारे में नायब तहसीलदार से जानकारी ली। उन्होंने नायब तहसीलदार शशांकनाथ उपाध्याय को निर्देशित किया कि कटान पीड़ितों की सूची तैयार कर शासन को भेजें, जिससे सभी को मदद मिल सके। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रवण मदेशिया, रामसरोज पाठक, शिवकुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।