फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Gazing at the sky in anticipation of rain

Bahraich News: बारिश की आस में आसमान पर लगी टकटकी

Wed, 23 Jul 2025 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Gazing at the sky in anticipation of rain
बहराइच / रिसिया। तराई में इन दिनों मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। इसके कारण आम जनमानस का बुरा हाल है। मंगलवार को जिले का तापमान अधिकतम 36.2 डिग्री व न्यूनतम 27.2 डिग्री दर्ज हुआ और नौ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके कारण घरों से निकले लोग चेहरे पर कपड़ा लपेटे नजर आए। तेज धूप के कारण खेत में लगी किसानों की फसलें भी सूख रही हैं।
विज्ञापन

सुबह से ही निकली तेज धूप ने उमस व गर्मी को बरकरार रखा। दोपहर होते-होते 12 बजे तक धूप ने विकराल रूप ले लिया। इसके कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से बेहाल लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए रहे, लेकिन लोगों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

धान को हो रहा नुकसान
बारिश न होने के कारण खेतों में लगी धान की फसल सूखने लगी है। रिसिया विकास खंड के किसान बरसाती लाल, ननमून, कमलेश, राजेश तिवारी, सुरेश सिंह ने बताया कि पर्याप्त बारिश न होने के कारण खेतों में लगी फसल सूखने लगी है। इसका एक मुख्य कारण ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत सप्लाई में बाधा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed