{"_id":"5f7f47068ebc3e9bce613cb5","slug":"gazetted-officer-nominated-for-police-solution-day-bahraich-news-lko544241584","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना समाधान दिवस के लिए राजपत्रित अधिकारी नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना समाधान दिवस के लिए राजपत्रित अधिकारी नामित
विज्ञापन
बहराइच। शासन के निर्देश पर प्रत्येक माह के दूसरे एवं चौथे शनिवार को होने वाले थाना समाधान दिवस को प्रभावी, सार्थक एवं जनोपयोगी बनाये जाने के लिए राजपत्रित अधिकारियों को नामित किया गया है। डीएम ने इन सभी को थानों पर रोस्टर के अनुसार मौजूद रहकर फरियादियों को न्याय दिलाने के निर्देश जारी किए हैं।
डीएम शंभु कुमार एवं एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार अक्तूबर, नवंबर तथा दिसंबर के दूसरे एवं चौथे शनिवार को नामित राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस आयोजित होगा।
जारी रोस्टर के अनुसार कोतवाली नगर के लिए नायब तहसीलदार सदर बहराइच, कोतवाली देहात के लिए तहसीलदार सदर बहराइच, थाना दरगाह शरीफ के लिए बीडीओ रिसिया, थाना रिसिया के लिए बीडीओ चित्तौरा, विशेश्वरगंज के लिए तहसीलदार पयागपुर, रानीपुर के लिए चकबंदी अधिकारी सदर, पयागपुर के लिए बीडीओ पयागपुर, फखरपुर के लिए बीडीओ कैसरगंज, हुजूरपुर के लिए बीडीओ फखरपुर, कैसरगंज के लिए बीडीओ जरवल, जरवलरोड के लिए नायब तहसीलदार कैसरगंज, रामगांव के लिए बीडीओ महसी तथा हरदी के लिए नायब तहसीलदार महसी व बौंडी के लिए बीडीओ तेजवापुर को थाना समाधान दिवस के लिए राजपत्रित अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
इसी प्रकार थाना खैरीघाट के लिए तहसीलदार महसी, कोतवाली नानपारा के लिए नायब तहसीलदार बलहा, रुपईडीहा के लिए बीडीओ नवाबगंज, नवाबगंज के लिए बीडीओ बलहा, मटेरा के लिए तहसीलदार नानपारा, कोतवाली मुर्तिहा के लिए नायब तहसीलदार मोतीपुर, थाना मोतीपुर के लिए बीडीओ मिहींपुरवा तथा सुजौली के लिए तहसीलदार मोतीपुर को थाना समाधान दिवस के लिए राजपत्रित अधिकारी नामित किया गया है।
कोरोना प्रोटोकॉल का रखना होगा ध्यान
थाना समाधान दिवस के लिए नामित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित थाने पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए सैनिटाइजेशन, हेल्प डेस्क, थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग के अतिरिक्त भारत एवं राज्य सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन में दिए गए अन्य दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षात्मक कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन कराया जाएगा।