{"_id":"6990c41cb15a2c603d035237","slug":"gave-triple-talaq-to-wife-beat-her-and-threw-her-out-of-the-house-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-144374-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पत्नी को दिया तीन तलाक, पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पत्नी को दिया तीन तलाक, पीटकर घर से निकाला
Sun, 15 Feb 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
फखरपुर। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने शुक्रवार को सीतापुर में शीबा खातून को बेरहमी से पीटा, फिर पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मायके आकर फखरपुर थाने की पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने पति व चार अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुड़की कुंडासपारा निवासी रियाज अहमद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शीबा का निकाह सीतापुर जिले के थाना रामपुर मथुरा अंतर्गत ग्राम पैगंबरपुर निवासी मोहम्मद अफजल के साथ तीन साल पूर्व किया था। दो बच्चे भी हैं। शादी के कुछ समय बाद से ही शीबा के पति अफजल, ससुर मैनुद्दीन, सास आसमा, देवर आरिफ और ननद इसरत अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज, मारपीट करते हुए शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। पिता का कहना है कि कई बार बेटी के ससुराल के लोगों को समझाने की भी कोशिश की, लेकिन उत्पीड़न थमा नहीं।
विज्ञापन
आरोप है कि शुक्रवार सुबह पति ने उसे अतिरिक्त दहेज न लाने के कारण पहले तीन बार तलाक बोला और फिर शीबा के विरोध करने पर परिजनों के साथ उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। बेबस शीबा ने मायके पहुंचकर माता-पिता को घटना की जानकारी दी।
थानाध्यक्ष संजीव चौहान ने बताया कि पीड़िता शीबा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीतापुर जिले की पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।