फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Gaur's team tops in Kabaddi

कबड्डी में गौर की टीम अव्वल

Mon, 16 Sep 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Gaur's team tops in Kabaddi
जरवल विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौर में आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ी को स? - फोटो : BAHRAICH
जरवल (बहराइच)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौर के खेल मैदान में सोमवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कबड्डी में गौर व खो-खो में कटका की टीम विजयी रही। विजेता खिलाड़ियों को शिक्षकों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

जरवल विकास खंड अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौर में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में न्याय पंचायत कटका के 21 प्राथमिक व 10 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ न्याय पंचायत प्रभारी जुलकर नैन खां ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, खो-खो, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि खेलों में छात्रों ने भाग लिया। जूनियर बालक स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में यूपीएस गौर की टीम ने यूपीएस सूसी को पराजित किया। जबकि बालिका वर्ग खो-खो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटका की टीम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहरइचा को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बालक 100 मीटर रेस में प्राथमिक विद्यालय गौर के रामदीन और बालिका 100 मीटर में निशा विजेता रहीं। खेल प्रतियोगिता वरिष्ठ शिक्षक अदनान साकिर की देखरेख में हुई। इस मौके पर दारा सिंह, भारत राजौरिया, विनय श्रीवास्तव, गोविंद गुप्ता, वसीमा बानो, नेहा, हरी नारायण चौबे, धर्मराज वर्मा, मोहम्मद उमर खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed