{"_id":"603a7c6c8ebc3e76a03124ae","slug":"gangster-robber-arrested-in-atm-arrested-bahraich-news-lko5670825142","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में चोरी करने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में चोरी करने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। जिले में गैंग बनाकर एटीएम में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले सरगना को नानपारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया अपराधी खैरीघाट थाने का वांछित अपराधी भी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
नानपारा कोतवाल हर्षवर्धन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि तमंचा लेकर एक युवक किसी घटना को अंजाम देने जा रहा है। सूचना पर कोतवाल ने एसआई राधेश्याम यादव व सिपाही मनोज कुमार और अजय यादव को कुर्मिनपुरवा बाईपास के पास भेजा। तभी सामने से आते दिखे युवक को संदेह के आधार पर पुलिस ने रोका तो वह भागने लगा। टीम ने घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान देशी तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार निवासी रंजीत मौर्या के रूप में हुई। कोतवाल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गैंग बनाकर एटीएम में चोरी करने की घटना को अंजाम दे चुका है। यह खैरीघाट थाने का वांछित अपराधी भी है। उसे जेल भेज दिया गया।