फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Gang rape of a girl taken hostage in a room

Bahraich News: कमरे में बंधक बना युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 18 Nov 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 18 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gang rape of a girl taken hostage in a room
युवती से दुष्कर्म की ​सूचना पर जिला महिला अस्पताल पहुंचेे डीआईजी। -संवाद
ई-रिक्शा चालक ने साथी के साथ मिल अंजाम दी वारदात, गंभीर हालत में बस स्टैंड पर छोड़ा
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में भर्ती, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। कैसरगंज से ई-रिक्शा पर गांव जाने को सवार हुई युवती को रिक्शा चालक सहित दो लोग अपहरण कर शहर ले आए। जहां एक कमरे में बंधक बनाकर उसे नशीली चाय पिला दी। इसके बाद उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि कमरे में लगभग तीन घंटे रखने के बाद आरोपी पीड़िता को बस स्टेशन पर गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद युवती दूसरे ई-रिक्शा से किसी तरह मेडिकल कॉलेज की महिला विंग में उपचार के लिए पहुंची। पीड़िता ने परिजनों को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई गई हैं।
जरवलरोड थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती हुजूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपनी ननिहाल में दो माह से रह रही थी। वह बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे ननिहाल से हुजूरपुर पहुंची। वहां से वह कैसरगंज जाने के लिए ई-रिक्शा पर सवार हुई। कैसरगंज में ई-रिक्शा पहुंचा, तो वहां से गांव जाने को वह फिर दूसरे ई-रिक्शा पर सवार हुई। उस ई-रिक्शा पर चालक के अलावा एक और युवक बैठा था। किशोरी ने ई-रिक्शा चालक से चलने को कहा तो उसने एक-दो सवारी और आने को कह कर ई-रिक्शा रोके रखा। इसके बाद अंधेरा हो जाने पर दोनों लोग युवती के हाथ व मुंह कपड़े से बांध कर शहर कोतवाली के रोडवेज इलाके के किसी घर में ले गए। जहां नशीली चाय पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लगभग तीन घंटे बाद आरोपी युवती को गंभीर अवस्था में रोडवेज स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे पीड़िता ने मां को फोन से घटना की जानकारी दी, तो परिजनों में हड़कंप मच गया। आननफानन परिजन मेडिकल काॅलेज पहुंचे। इसकी जानकारी नगर कोतवाली पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही एसपी सिटी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ राजीव कुमार सिसौदिया, नगर कोतवाल मनोज कुमार पांडेय, देहात कोतवाल ब्रह्म गोंड मौके पर पहुंचे व जांच शुरू की। किशोरी का महिला विंग में मेडिकोलीगल कराया गया है।
विज्ञापन


डीआईजी ने जाना हाल, छह टीमें लगाईं
युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद शुक्रवार दोपहर मेडिकल कॉलेज की महिला विंग में भर्ती पीड़िता का हाल जानने देवीपाटन मंडल के डीआईजी एपी सिंह पहुंचे। उन्होंने एसपी प्रशांत वर्मा को निर्देश दिया किया जल्द से जल्द इस वारदात का खुलासा किया जाए। वहीं इस मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी अंग में अधिक रक्तस्राव
मेडिकल कॉलेज की महिला विंग में भर्ती युवती के निजी अंग में हो रहा रक्तस्राव कम नहीं हो रहा है। डॉक्टर युवती को लखनऊ रेफर करना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा रक्तस्राव होने के चलते उसे अभी भेजा नहीं गया है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी दो से ज्यादा भी हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि युवती अभी पूरी तरह से होश में भी नहीं है। जिसके चलते पुलिस को कई पहलुओं की जानकारी अभी तक नहीं मिल की है।
------------------------------------------------
बाक्स-
सीसीटीवी फुटेज से सामने आएंगे आरोपी
ई-रिक्शा से युवती को अगवार कमरे में ले जाकर व उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में हाेंगे। रोडवेज स्टेशन से लेकर कैसरगंज से लेकर शहर के बीच में जितने भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं पुलिस उन सभी को खंगाल रही है। इसके अलावा जिस ई-रिक्शा से युवती अस्पताल पहुंची थी। उसका भी पता लगाकर उसके चालक से पूछताछ की जाएगी। वहीं रोडवेज स्टेशन के आस पास रहने वाले लोगों से भी इस बारे में पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा सर्विलांस सेल की भी मदद ली जा रही है। पुलिस जांच में कई नई बातें भी सामने आ सकती हैं।


दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
पीड़ित युवती का बेहतर तरीके से इलाज हो सके इसके लिए मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। -मोनिका रानी, डीएम

सर्विलांस टीम की ली जा रही मदद
वारदात काफी गंभीर है। पीड़िता की मां की तहरीर पर शहर कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जो भी दोषी है पुलिस टीम उनका पता लगा रही है। सीसीटीवी खंगालने के साथ सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -प्रशांत वर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed