फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Gagr-sagar presented on the Urs of Samisa Sharif

गागर-चादर पेश कर समैसा शरीफ का सालाना उर्स

Sun, 06 Dec 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Gagr-sagar presented on the Urs of Samisa Sharif
महींपुरवा (बहराइच)। खैरी समैसा में स्थित सैयद मोहम्मद निजामुद्दीन कादिरी की मजार पर सालाना उर्स रविवार को सादगी के साथ मनाया गया। कमेटी के पदाधिकारियों ने गागर-चादर पेश कर अमन-चैन की दुआ की।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के खैरी समैसा में स्थित निजामे मिल्लत सैयद मोहम्मद निजामुद्दीन कादिरी की मजार पर सलाना उर्स रविवार को हुआ। कोविड संक्रमण के चलते उर्स सादगी के साथ संपन्न हुआ। कमेटी के पदाधिकारियों ने जायरीनों के आने पर रोक लगा दी थी। दरगाह कमेटी के सदस्यों ने मजार पर गागर व चादर पेश की। इसके साथ अमन-चैन की दुआ करते हुए कोरोना से हिफाजत की दुआ मांगी। दरगाह के मौलाना सैयद मोहम्मद बरकात ने बताया कि दरगाह में होने वाले सालाना उर्स में प्रतिवर्ष भीड़ रहती थी। इस वर्ष भीड़ नहीं बुलाई गई न ही कौवाली, नातिया मुशायरा का आयोजन हुआ। कुछ दुकानदार पहुंचे, लेकिन खरीददारों के न होने से सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान मौलाना सैयद मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रसीद, जयंकर सिंह, उत्तम सिंह चौहान, फैय्याज अंसारी, रईस खान, प्रधान आलोक तिवारी, काशीचंद्र, डब्लू सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed