{"_id":"5f0202dd8ebc3e433324d080","slug":"four-villages-become-hotspots-traffic-stopped-bahraich-news-lko529329066","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गांव बने हॉटस्पॉट, आवागमन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार गांव बने हॉटस्पॉट, आवागमन पर रोक
विज्ञापन
नानपारा/जरवल (बहराइच)। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद नानपारा तहसील के दो और जरवल के धनसरी गांव को प्रशासन की ओर से हॉटस्पॉट बना दिया गया है। अब इन गांवों में कोई भी ग्रामीण आवागमन नहीं कर सकेगा। वहीं शहर के मोहल्ला बड़ीहाट को भी प्रशासन ने हॉटस्पॉट बना दिया है। घर-घर सामान पहुंचाने के लिए कर्मचारी नामित कर दिए गए हैं। मालूम हो कि ललुही गांव पहले से ही हॉटस्पॉट है। गांव के बाहर पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
नानपारा तहसील अंतर्गत गुजरातीपुरवा गांव में शनिवार शाम एक कोरोना पॉजिटिव मिला था। उपजिलाधिकारी रामआसरे वर्मा के निर्देश पर पुलिस और ब्लॉक कार्यालय के कर्मचारियों ने गांव को हॉटस्पॉट बना दिया है। चारो तरफ बैरिकेडिंग लगा दी है। इसके अलावा शिवपुर विकास खंड के ललुही गांव में दंपती कोरोना से संक्रमित मिले थे। ललुही गांव पहले से ही हॉटस्पॉट है। ऐसे में इस गांव की सुरक्षा और चौकस कर दी गई है।
सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि जरवल विकास खंड के धनसरी गांव में भी एक कोरोना मरीज मिला है। ऐसे में गांव के चारों तरफ से बैरिकेडिंग लगाकर लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। सीएमओ ने बताया कि शहर के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर मोहल्ले को हॉटस्पॉट बना गया है। नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश की अगुवाई में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार और स्वास्थ्य अधिकारियों की मौजूदगी में मोहल्ले को हॉटस्पाट बना दिया गया है। ईओ ने बताया कि मोहल्ले में घर-घर तक खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए कर्मचारी व सब्जी व्यवसायी नामित कर दिए गए हैं। सोमवार से सभी को सुविधाएं मिलने लगेंगी। ऐसे में नानपारा, जरवल और शहर क्षेत्र मिलाकर चार नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित हो गए हैं।
विज्ञापन
रोडवेज का चालक है मरीज
शहर के मोहल्ला बड़ीहाट में मिलने वाला कोरोना पॉजिटिव मरीज रोडवेज का बस चालक है। इससे पहले बाराबंकी निवासी एक और चालक संक्रमित मिला था। दो चालकों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रोडवेज प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। एआरएम इरफान का कहना है कि चालक के संपर्क में आने वाले कर्मचारियों की भी जांच कराई जाएगी।