{"_id":"5ee7a86f8ebc3e42f441584d","slug":"four-thousand-people-yearning-for-electricity-for-25-days-bahraich-news-lko526146541","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 दिन से बिजली को तरस रहे चार हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 दिन से बिजली को तरस रहे चार हजार लोग
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। मिहींपुरवा विकास खंड की ग्राम पंचायत राजापुर कतरनिया के मार्ग पर लगा विद्युत पोल 25 दिन पूर्व आंधी-पानी में टूट कर गिर गया था। साथ ही पोल में बंधा ट्रांसफार्मर भी जमीन पर गिर गया। इससे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पावर कॉर्पोरेशन के जेई व एसडीओ से की, लेकिन शिकायत के बाद भी बिजली का पोल स्थापित नहीं किया गया है। इससे चार हजार लोग 25 दिन से बिजली को तरस रहे हैं।
मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राजापुर कतरनिया में लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत गांव का विद्युतीकरण हुआ था। राजापुर कतरनिया मार्ग के निकट बिजली के खंभे लगाए गए थे। दो खंभों में ट्रांसफार्मर भी स्थापित कर दिया गया था। लगभग 25 दिन पूर्व तेज आंधी-पानी में बिजली का पोल टूट कर गिर गया। साथ ही पोल के बीच स्थापित ट्रांसफार्मर भी गिर गया। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने अवर अभियंता से की। लेकिन शिकायत के बाद भी अभी तक पोल को स्थापित नहीं किया गया है। इससे गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। लगभग चार हजार की आबादी अंधेरे में रहने को विवश है।
ग्रामीणों ने बताया कि अवर अभियंता के साथ एसडीओ को भी लिखित शिकायत दी गई। साथ ही ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी। लेकिन पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे जंगल से सटे गांव के लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। इस मामले में एक्सईएन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की अब जानकारी हुई है। अवर अभियंता को भेजकर पोल को लगवाया जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति दुरुस्त की जाएगी।