फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four thousand patients were seen in the public health fair.

Bahraich News: जन आरोग्य मेले में देखे गए चार हजार मरीज

Mon, 20 Apr 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 20 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Four thousand patients were seen in the public health fair.
बहराइच। जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ उमड़ी। बदलते मौसम के बीच बुखार, उल्टी-दस्त, एलर्जी और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या सबसे अधिक रही। जिले भर में चार हजार से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईं।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बदलते मौसम का असर बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा देखा जा रहा है। बुखार, खांसी, पेट दर्द और त्वचा रोगों के मरीज रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बड़ी संख्या में पहुंचे। चिकित्सकों ने मौके पर ही जांच कर दवाएं वितरित कीं, आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह भी दी।
विज्ञापन


रिसिया, नानपारा, नवाबगंज, मिहींपुरवा, रुपईडीहा, महसी, पयागपुर, हुजूरपुर, कैसरगंज, जरवलरोड व फखरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रोगियों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------------


चौगड़वा में बुखार से अधिक रहे पीड़ित
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार चौगड़वा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 51 मरीजों की जांच की गई। यहां संदीप और अफसाना जैसे मरीज तेज बुखार और खांसी की शिकायत लेकर पहुंचे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकीम अहमद ने बताया कि ज्यादातर लोग मौसम जनित बीमारियों से ग्रसित पाए गए, जिन्हें मौके पर उपचार दिया गया।




-----------------
बाबागंज में उल्टी-दस्त के मरीज रहे अधिक

बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में 34 मरीजों का परीक्षण किया गया। यहां सिपाही लाल और तिलकी देवी उल्टी-दस्त और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंचे। आयुष चिकित्सक डॉ. सुरेश गुप्ता ने बताया कि मरीजों को दवा देने के साथ स्वच्छ पानी पीने और खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी गई।



-------------


बदल रहे मौसम के प्रति किया सजग
रिसिया प्रतिनिधि ने बताया कि नर्सिंगडीहा केंद्र में डॉ. शुएब ने अय्यूब खान और अर्जुन समेत 45 से अधिक मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाइयां दीं। इस मौके पर लोगों को बदल रहे मौसम के प्रति भी सजग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed