फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four teenage girls missing from Payagpur found in Delhi

Bahraich News: पयागपुर से लापता हुईं चारों किशोरियां दिल्ली में मिलीं

Tue, 05 May 2026 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four teenage girls missing from Payagpur found in Delhi
पयागपुर। इलाके से शनिवार को लापता हुई चार किशोरियों को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से खोज निकाला है। उनकी लोकेशन दिल्ली के खयाला इलाके में मिली है। किशोरियों को वापस लाने के लिए पुलिस की चार सदस्यीय टीम दिल्ली रवाना हो गई है।
विज्ञापन

इलाके के एक गांव की तीन बहनें और उनकी एक सहेली शनिवार सुबह आधार कार्ड व रुपये लेकर बाजार जाने की बात कह घर से निकली थीं। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। देर रात तक कोई जानकारी न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सर्विलांस के जरिये मोबाइल नंबर ट्रेस करने पर किशोरियों की लोकेशन पश्चिमी दिल्ली के खयाला इलाके में मिली। पयागपुर थाने की पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर उन्हें सुपुर्दगी में लेने का अनुरोध किया। इस पर दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों किशोरियों को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। चारों किशोरियों को लाने के लिए पुलिस टीम रविवार देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि किशोरियों के यहां पहुंचने पर उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed