फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four roadways buses will be run from Risia: MP

रिसिया से चलाई जाएंगी चार रोडवेज की बसें : सांसद

Sun, 05 Jan 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 05 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Four roadways buses will be run from Risia: MP
रिसिया में आयोजित युवा सांसद अभिनंदन समारोह को संबोधित करते अतिथि। 
रिसिया (बहराइच)। कस्बे के एक रिसॉर्ट में रविवार को युवा व्यापारियों व सद्भावना परिवार की ओर से एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर युवा सांसद नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ.आनंद कुमार गोंड व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रिसिया संजय जायसवाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि उद्योग व्यापार का हब रिसिया का विकास किया जा रहा है। यहां रिपोर्टिंग चौकी के साथ रोडवेज की चार बसों को चलाया जाएगा। रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। रेल आमान परिवर्तन का दायरा मिहींपुरवा तक बढ़ाया जाएगा। जल्द ही नया प्रस्ताव आमान परिवर्तन के लिए बहराइच से लखीमपुर तक भेजा जाएगा। बहराइच से जरवल तक नई रेल लाइन के प्रस्ताव को गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऊंचवा पुरैनी मार्ग को जल्द बनवाया जाएगा। बाराबंकी से बहराइच तक बन रहे डिजिटल हाईवे से जल्द बहराइच डिजिटल हब बन जाएगा। कई योजनाओं पर कार्य रुपईडीहा में भी चल रहा है। केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार सीधे जनता के हित में ही काम कर रही है। कार्यक्रम को पंचवटी सीता राम आश्रम के पीठाधीश्वर पंडित रवि शंकर मिश्र ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सद्भावना परिवार के अध्यक्ष रवि अग्रवाल, योगेंद्र मणि त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि रामू लाल, रवि अग्रवाल, अमित अग्रवाल, प्रेम गोयल, महेश अग्रवाल, संजय जायसवाल, सरोज सिंह प्रधान प्रतिनिधि, कृष्ण कुमार अग्रहरी, रजनीश गर्ग, संजय चिरानिया, अशोक कुमार, राजेश गोयल, सुनील जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed