फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four people injured in road accidents

सड़क हादसों में चार लोग घायल

Sun, 16 Feb 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Four people injured in road accidents
मोतीपुर/राजीचौराहा। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर कुड़वा के पास बाइक सवार को वैन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया गया। वहीं, इसी थाना क्षेत्र के गोपिया में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए, जबकि हरदी में बाइक सवार ट्रक से भिड़ गया, जिससे वह जख्मी हो गया।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के कंजीबाग निवासी राजाराम (45) पुत्र जवाहर तथा शिवजी पुत्र रामनिवास बाइक से मिहींपुरवा बाजार आए थे। काम निपटाने के बाद वे देर शाम वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान लौकाही-गोपिया मार्ग पर साइकिल सवार से भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक सवार राजाराम और शिवजी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहीं, इसी थाना क्षेत्र में नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर कुड़वा के निकट बाइक सवार गौढ़रिया निवासी अशफाक अहमद (23) पुत्र फज्जन की बाइक वैन से टकरा गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हरदी थाना क्षेत्र के महसी गांव निवासी विशाल बाला उर्फ बंटी (20) पुत्र सफल बाला रविवार को बाइक से राजीचौराहा पर स्थित मेडिकल स्टोर खोलने आ रहा था। कोहरा अधिक होने के कारण प्राथमिक विद्यालय पूरे गंगा प्रसाद के पास वह सामने से बालू लदे ट्रक से टकरा गया, जिसे विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोगों ने सीएचसी महसी पहुंचाया। स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है। चालक ट्रक लेकर भाग गया। सफल बाला ने ट्रक (यूपी 41 केटी 6320) के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed