फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four people injured in road accidents

सड़क हादसों में चार लोग घायल

Mon, 20 Jan 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Four people injured in road accidents
बहराइच। लखनऊ से शादी की खरीददारी कर घर लौट रहे चाचा-भतीजे की कार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग घायल हो गए। उधर, नवाबगंज में कार से घर जा रहा चालक कोहरे के कारण नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार खड्ड में गिर गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बहराइच के मोहल्ला काजीपुरा लोहिया तिराहा निवासी ताहा वारसी पुत्र एजाज वारसी के भाई की छह फरवरी को शादी है। भाई की शादी की तैयारियों के लिए वह रविवार को अपने चाचा आफताब अहमद के साथ लखनऊ गये हुए थे। कार संख्या से वह रात में लौट रहे थे। फखरपुर थाना क्षेत्र के कुंडासर गांव के निकट अचानक एक बिना नंबर प्लेट की कार पर सवार गुजौली कला निवासी अजय सिंह ने गलत तरीके से तेज रफ्तार कार चलाते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

गाड़ी में सवार चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने थाने में चालक को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर केस दर्ज कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंटहवा गांव निवासी गुड्डू अपने सहयोगी के साथ नानपारा से वापस घर जा रहा था। रविवार देर रात नानपारा-नवाबगंज मार्ग पर जंगलीनाथ मंदिर के निकट घने कोहरे के कारण कार अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई, जिससे चालक व एक साथी घायल हो गया। कैसरगंज में हनुमान मंदिर के निकट एक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली देर शाम अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे गन्ना सड़क पर ही फैल गया। एक यात्री दबकर घायल होह गया। आसपास के लोगों ने गन्ना हटाकर आवागमन बहाल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed