{"_id":"58e142c44f1c1bbf6e5b4487","slug":"four-lakh-ration-cards-will-be-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लाख राशनकार्ड होंगे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लाख राशनकार्ड होंगे वापस
अमर उजाला/बहराइच
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ration card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने अखिलेश यादव की फोटो लगे राशनकार्डों को रद् किए जाने का फैसला लिया है। जिसके बाद बहराइच जनपद में बांटे गए चार लाख राशनकार्ड जमा किए जाने की कवायद विभाग ने शुरू कर दी है। ऐसे में कार्डधारकों को अनाज लेने के लिए पूर्ति कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ सकता है।
सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी सरकार में जारी किए गए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो लगी राशनकार्डों को वापस लेने का फरमान सुना दिया है। इस पर राशनकार्डों को वापस लिए जाने की कवायद में भी पूर्ति महकमा व प्रशासन जुट गया है। बहराइच जनपद में 102731 अंत्योदय परिवारों और 517786 परिवारों को पात्र गृहस्थी के लिए चयनित किया गया था।
पूरे जनपद में 624817 परिवारों को राशनकार्ड का वितरण किया जाना था। सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए चार लाख राशनकार्ड को कोटेदारों की मदद से कार्डधारकों के बीच वितरित करा दिए गए थे। इन राशनकार्डों पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की भी फोटो लगी हुई है। नया आदेश आने के बाद पूर्ति महकमा वितरित किए गए राशनकार्डों को वापस लिए जाने की कवायद में जुट गया है। सारे राशनकार्ड वापस लिए जाने के बाद कार्डधारकों को अनाज लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी फिरोज अहमद ने कहा कि उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था। लेकिन अभी तक उनको राशनकार्ड ही नहीं मिल सका है। पुराने राशनकार्ड पर अनाज ले रहे हैं। वहीं मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी अतहर अनीस का कहना है कि पुराने राशनकार्ड जमा होने पर लगभग छह माह का समय लग जाएगा। पहले उनके पास पर्ची मौजूद थी। लेकिन वह गायब हो गई है। ऐसे में अनाज मिल पाना मुश्किल ही रहेगा।
विकास खंड मिहींपुरवा के कठौतिया गांव निवासी हरिश्चंद्र और रामसती ने बताया कि सरकार को पुराने राशनकार्ड जमा कराने के बाद तत्काल पर्ची देने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए, जिससे आम आदमी परेशान न हो सके। मतदाता पर्ची की तरह घर पर भी पर्ची भेजे जाने के लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी तय करनी चाहिए।
सरकार की ओर से नए राशनकार्ड वितरित किए जाने के संबंध में निर्णय नहीं लिए जाने तक पर्ची पर अनाज का वितरण किया जाएगा। यह पर्ची लगभग 25 पैसे की पड़ती है। लेकिन सरकार की ओर से कार्डधारकों को इसे नि:शुल्क दिया जाएगा। कोटेदारों के माध्यम से पर्ची का वितरण होगा।
राकेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी