फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four innocents died in the district hospital

चार मासूमों की जिला अस्पताल में मौत

Sat, 27 Aug 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Aug 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में शुक्रवार रात से जन्म लेने वाले चार बच्चों की मौत हो गई। पर्याप्त उपचार के बावजूद डॉक्टर मासूमों को बचा नहीं सके। उनका कहना है कि चारों बच्चे बर्थ आइसपाक्सिया से पीड़ित थे। तराई में बर्थ आइसपाक्सिया मासूमों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह नानपारा निवासी शब्बीर की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। परिवार के लोग बच्ची के जन्म पर खुश थे लेकिन जन्म के एक घंटे बाद पता चला कि मासूम बर्थ आइसपाक्सिया की चपेट में है। उसकी सांसे उल्टी चलने लगी। शरीर नीला पड़ने लगा। महिला अस्पताल के डॉक्टरों ने नवजात को चिल्ड्रेन वार्ड भेजा।
विज्ञापन


वहां इलाज शुरू होते ही मासूम की मौत हो गई। उधर इकौना निवासी राजितराम यादव की पत्नी और रतनपुरवा निवासी मोहम्मद नसीब की पत्नी ने भी बेटी को जन्म दिया। इन दोनाें नवजात की भी सांसें जन्म के दो घंटे बाद टूट गईं। इससे परिवार के लोग बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर बलरामपुर निवासी यार मोहम्मद की पत्नी ने भी गुरुवार को एक बच्ची को जन्म दिया। बलरामपुर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बर्थ आइसपाक्सिया की शिकायत पर नवजात को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया।


बहराइच में यार मोहम्मद की दो दिन की बेटी हाजरा खातून की भी सांसें थम गईं। परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर चले गए। रात से सुबह तक बर्थ आइसपाक्सिया से चार मासूमों की मौत से हड़कंप की स्थिति रही। हालांकि चिकित्सक इन मौतों को सामान्य बता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed