फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four injured including Rajgir, one serious due to scaffolding

पाड़ गिरने से राजगीर समेत चार घायल, एक गंभीर

Sun, 13 Mar 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Four injured including Rajgir, one serious due to scaffolding
नानपारा (बहराइच)। तहसील क्षेत्र के गोड़वा ग्राम में राजगीर द्वारा मकान के निर्माण का कार्य किया जा रहा था। मकान निर्माण के दौरान रविवार को दीवार पर बंधा पाड़ गिरने से राजगीर व तीन श्रमिक घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी नानपारा में भर्ती कराया गया। जहां राजगीर की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। यहां भी उसकी हालत नाजुक बने रहने से चिकित्सकों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

नानपारा के ग्राम गोड़वा निवासी घूरे पुत्र मेहीलाल मकान निर्माण का कार्य करते हैं। वर्तमान समय में घूरे अपने मकान का निर्माण कर रहे थे। रविवार को मकान निर्माण का कार्य करते समय दीवार के सहारे बंधा पाड़ टूट गया। जिससे वह नीचे गिर कर घायल हो गए। पाड़ की चपेट में आने से मौके पर कार्य कर रहे तीन और श्रमिक भी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी नानपारा में भर्ती कराया। जहां श्रमिकों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया, लेकिन राजगीर घूरे की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में भी उसकी हालत में सुधार न होने पर उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसके शरीर में लकड़ी घुस जाने से इसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed