{"_id":"645fde9a8df73c71f3051564","slug":"four-cattle-died-after-coming-in-the-grip-of-high-tension-line-bahraich-news-c-13-1-232818-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर चार गोवंशाें की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर चार गोवंशाें की मौत
Sun, 14 May 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 14 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। थाना क्षेत्र अंतर्गत नकही गांव के बाहर बीते एक वर्ष से लटक रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर शनिवार को चार गोवंशों की मौत हो गई। जिससे ग्रामीण भड़क गए।नकही गांव के बाहर पिछले एक वर्ष से लटक रही हाईटेंशन लाइन को ठीक कराने के लिए ग्रामीण उच्चाधिकारियों के चक्कर काट रहे थे। शनिवार को 4 गोवंश इसी लाइन की चपेट में आकर झुलस के मर गए। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है। पुलिस ने समझा कर ग्रामीणों का गुस्सा शांत कराया।
विज्ञापन