{"_id":"5e5d41388ebc3ef3f337c7eb","slug":"four-bike-riders-were-thrashed-by-a-truck-a-young-man-died-students-injured-bahraich-news-lko51167902","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, युवक की मौत, छात्राएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, युवक की मौत, छात्राएं घायल
विज्ञापन
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के मटेरा कला गांव निवासी एक युवक तीन छात्राओं को सोमवार को बाइक पर बैठाकर परीक्षा दिलाने के लिए इंटर कॉलेज ले जा रहा था। इसी दौरान बरदहा मार्ग पर बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीनों छात्राएं घायल हो गईं। घायल छात्राओं को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के मटेरा कला गांव निवासी उमेश (21) पुत्र शिवशंकर पड़ोस की रहने वाली जया (15) पुत्री सरवानंद मिश्र, अंजली (15) पुत्री रामनिवास शुक्ल और जया द्विवेदी (16) पुत्री रामकुमार को बाइक पर बिठाकर परीक्षा दिलवाने जा रहा था। सुबह 7.30 बजे बाइक सवार चार लोग मटेरा कला-बरदहा मार्ग पर पहुंचे। इसी दौरान खैरीघाट थाना क्षेत्र में बाबा कुटी के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में घुस गया।
आसपास खड़े लोगों के बीच भी भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रक की टक्कर में उमेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल तीनों छात्राओं को सीएचसी नानपारा पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर तीनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। तीनों छात्राओं का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।