{"_id":"68a2336c2e60cb1242099bb1","slug":"four-arrested-with-35-lakh-rupees-of-hawala-money-at-the-border-bahraich-news-c-98-1-slko1009-135247-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सीमा पर हवाला के 35 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सीमा पर हवाला के 35 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार
Mon, 18 Aug 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
बहराइच/रूपईडीहा। रुपईडीहा बॉर्डर पर गश्त और तलाशी के दौरान एसएसबी 42वीं वाहिनी ने 35 लाख भारतीय रुपये बरामद किए। हवाला कारोबार के ये रुपये नेपाल ले जाए जा रहे थे। मौके से सुरक्षा बलों ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें से दो नेपाली भी हैं।
रुपईडीहा सीमा स्थित एसएसबी चेक पोस्ट पर रविवार दोपहर चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान नेपाल जाने वाले चकिया रोड चौराहे के पास चार लोगों को देखा। एसएसबी के जवानों ने सभी को पकड़ कर तलाशी ली तो उनके पास से 35 लाख भारतीय रुपये बरामद रिए।
भारतीय रुपये की इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने की सूचना मिलते ही एसएसबी और अन्य एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इनकम टैक्स अधिकारियों को भी बुलाया गया। छह घंटे तक चली जांच और पूछताछ में पता चला कि बरामद रुपये हवाला कारोबार के हैं, इसे सीमा पार करवाकर नेपाल भेजने की योजना थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में दो भारतीय और दो नेपाली नागरिक शामिल हैं। ये जाबिर और अजमल निवासी नेपालगंज, रज्जब अली निवासी भगवानपुर करिंगा व हरिवंश यादव निवासी जियागांव, रुपईडीहा हैं।
सोना तस्करी में भी शामिल
जांच और पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गिरफ्तार किए गए नेपाली नागरिक जाबिर और अजमल पर नेपाल में सोना तस्करी के मामले पहले से दर्ज हैं। माना जा रहा है कि यह रकम हवाला कारोबार और तस्करी नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है। जांच के बाद बरामद रुपये और गिरफ्तार आरोपियों को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा रमेश सिंह रावत ने बताया कि रुपये भारत में कहां से लाए जा रहे थे, इस मामले में आयकर की टीम छानबीन कर रही है।