फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four arrested, including gangster donating money, changed ATM card

एटीएम कार्ड बदल रुपये उड़ाने वाले गिरोह के सरगना समेत चार गिरफ्तार

Sat, 03 Aug 2019 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Four arrested, including gangster donating money, changed ATM card
बहराइच में पुलिस द्वारा पकड़े गए एटीएम से रुपये निकालने वाला गिरोह को खुलासा करते एसपी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। शहर व ग्रामीण इलाकों के एटीएम में रुपये निकालने जाने वाले लोगों को झांसा देकर उनके खाते से रकम उड़ाने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह का सरगना एक निजी बैंक का पूर्व सुरक्षाकर्मी है। वह व उसके साथी एटीएम कार्ड बदल लेते थे। इसके बाद दूसरे एटीएम से जाकर रुपये निकाल लेते थे। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से मोबाइल, सात एटीएम कार्ड व बाइकें बरामद हुई हैं, जबकि इनके तीन साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस को कोतवाली देहात की तिकोनीबाग चौकी के निकट स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ के पास कुछ लोगों के एकत्र होने की सूचना मिली थी। इस पर निरीक्षक नवीन कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक उमेश सिंह व विनोद पांडेय ने टीम के साथ घेराबंदी की।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने कैसरगंज के सिदरखा गांव निवासी सुभाष सिंह उर्फ लल्लन सिंह, चंदेला कला निवासी रामराज उर्फ अमित साहू, गुलाब सिंह उर्फ जन्मेजय सिंह और दीपू सिंह उर्फ दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मौके से इनके तीन साथी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने प्रेसवार्ता में बताया कि पूछताछ के दौरान सुभाष सिंह ने एडीएफसी बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर काम करने की बात स्वीकार की है। गिरोह का सरगना यही थी। यह गिरोह एटीएम बूथ में घुसकर आसानी से लोगों के पिन कोड की जानकारी ले लेता था। उसी दौरान सफाई से लोगों के एटीएम कार्ड बदल दिए जाते।
इनके पास पहले से ही कई बैंकों का कार्ड होता था। इसके बाद कार्ड को दूसरे एटीएम में लगाकर रुपये निकाल लेते थे। एसपी ने बताया कि गिरोह के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों के पास सात एटीएम कार्ड, तीन बाइकें, 10 हजार रुपये और मोबाइल बरामद हुए हैं।
सुनसान एटीएम बूथ को करते थे चिन्हित
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पहले सुनसान इलाकों में लगे एटीएम बूथ को चिन्हित कर लेते थे। जहां भीड़भाड़ अधिक नहीं होती थी। वहीं पर वह वारदात को अंजाम देते थे। गिरोह शहर के साथ ही नानपारा, कैसरगंज, दरगाह शरीफ, फखरपुर, मिहींपुरवा, पयागपुर आदि इलाकों में घूम-घूमकर वारदात को अंजाम देता था।

ऑनलाइन भी करते थे खरीदारी
एटीएम कार्ड से रुपये निकालने वाले गिरोह ने बताया कि वह सभी पहले एटीएम से रुपये निकलते थे। एकमुश्त रकम निकालने के बाद रुपये बचे होने पर उससे ऑनलाइन खरीदारी भी कर ली जाती थी। इसके लिए विभिन्न शापिंग माल, पेट्रोल पंप आदि पर भी सभी एटीएम कार्ड का प्रयोग करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed