फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Forest roads will shine with Rs 17 crore

Bahraich News: 17 करोड़ से चमकेंगी जंगल की सड़कें

Sat, 18 Nov 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 18 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Forest roads will shine with Rs 17 crore
एक लाख आबादी की राह होगी आसान, पर्यावरण व वन विभाग की सहमति के लिए भेजा गया पत्र
विज्ञापन

मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार क्षेत्र के गांवों को अब जल्द ही पक्की सड़क से जोड़ने का काम किया जाएगा। यहां के लिए करीब दस किलोमीटर सड़क बनाने का प्रस्ताव बनाया गया है। इसके लिए पर्यावरण व वन विभाग की मंजूरी भी मांगी गई है। करीब इस किलोमीटर के दायरे में बनने वाली इन सड़कों पर करीब 17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनके बनने से करीब एक लाख की आबादी को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इन सड़कों का निर्माण होना है। वन क्षेत्र से गुजरने वाली इन सड़कों में दौलतपुर, मटिहा गायघाट मार्ग, मिहींपुरवा-कतर्नियाघाट मार्ग से बेलहा से लालबोझा तक सड़क बननी है। वन क्षेत्र से निकलने के चलते इन पक्की सड़कों के निर्माण के लिए पर्यावरण व वन विभाग की मंजूरी मिलना भी जरूरी है। सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड के प्रयास से यह काम होने जा रहा है। इसी के तहत इसका प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए संंबंधित विभागों को भेजा गया है। इन सड़कों को बनने में 17 करोड़ रुपये खर्च किया जाना है।
विज्ञापन


इन सड़कों पर खर्च होंगे साढ़े पांच करोड़
बलहा ब्लॉक क्षेत्र में भी सड़काें के निर्माण कार्य पर साढ़े पांच करोड़ रुपये खर्च होना है। यहां पर मिहींपुरवा ब्लॉक मुख्यालय से तमोलिनपुरवा मार्ग, गायघाट से दरोगापुरवा मार्ग, उर्रा से खेलावनपुरवा मार्ग, पकड़िया मार्ग, टांडा संपर्क मार्ग, बडखड़िया आदि मार्ग शामिल है। यहां से भाजपा विधायक सरोज सोनकर ने इन सड़कों को बनवाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिस पर यहां 25 सड़कों की मरम्मत व 10 नई सड़कें बनने की स्वीकृत शासन स्तर से मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में जंगल से सटे इलाकों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पक्की सड़कों का निर्माण होना है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इनके निर्माण पर करीब 17 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे यहां रहने वाले लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। -अक्षयवरलाल गोंड, सांसद बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed