फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Forest guard suspended, attached to Forest Inspector Headquarters

Bahraich News: वन रक्षक निलंबित, वन दरोगा मुख्यालय से संबद्ध

Wed, 13 Mar 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 13 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Forest guard suspended, attached to Forest Inspector Headquarters
कतर्नियाघाट के सुजौली वन रेंज में मृत मिले बाघ का मामला
विज्ञापन

डीएफओ की कार्रवाई से वन कर्मियों में हड़कंप

संवाद न्यूज एजेंसी
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली वन रेंज में सोमवार को मृत मिले बाघ के मामले में डीएफओ ने कर्मियों पर कार्रवाई की है। डीएफओ ने वन रक्षक को निलंबित कर दिया है और वन दरोगा को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। कार्रवाई के बाद से वन कर्मियों में हड़कंप की स्थिति है।


कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली वन रेंज के बगुलहिया बीट में सोमवार को नरकुल की झाड़ियों में एक बाघ का शव पड़ा मिला था। बाघ का शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा था और उसे दूसरे वन्यजीवों द्वारा खाया गया था। जिसके बाद कतनिर्याघाट वन्यजीव प्रभाग की टीम को लेकर सवालिया निशान खड़े हुए थे। वहीं गश्त पर भी सवाल उठे। जिसको लेकर डीएफओ बी शिवशंकर ने दो वन कर्मियों पर कार्रवाई की है। फील्ड डायरेक्टर दुधवा ललित वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाघ की मौत में लापरवाही भी दिखी थी। जिस पर डीएफओ ने वन दरोगा सुजौली रेंज मनोज कुमार श्रीवास्तव को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। वहीं वन रक्षक पप्पू यादव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed