{"_id":"669adeda087e27318405eec4","slug":"forest-department-failed-to-catch-wolf-bahraich-news-c-98-1-slko1013-117083-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: भेड़िये को पकड़ने वन विभाग नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: भेड़िये को पकड़ने वन विभाग नाकाम
Sat, 20 Jul 2024 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 20 Jul 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
महसी विकास खंड के सिकंदरपुर मक्कापुरवा में भेड़िए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा।
महसी (बहराइच)। महसी तहसील क्षेत्र में एक बच्चे को निवाला बनाने के साथ कइयों पर हमला करने वाले भेड़िये को पकड़ने में वन विभाग की टीम नाकाम साबित हो रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।
महसी तहसील के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकन्दरपुर ग्राम पंचायत के मक्कापुरवा गांव में बुधवार देर रात अचानक पहुंचे भेड़िये ने गांव निवासी अख्तररजा (डेढ़ वर्ष) पुत्र अली अहमद को दबोच कर मार डाला था। उसका क्षत-विक्षत शव गांव से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत से बरामद किया गया था।
इससे पहले बीते सोमवार की रात घर पर सो रहे गदामारखुर्द के सुखरामपुरवा गांव निवासी सोनू (8) पुत्र दुखहरन पाल पर भी भेड़िये ने हमला कर घायल कर दिया था। इलाके में बार-बार हो रहे भेड़िये के हमले से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
शुक्रवार को मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया था, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। टीम ने गांव के पास व गन्ने के खेत में पिंजरा लगाकर भेड़िये को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद साकिब ने बताया कि भेड़िये को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। तब तक लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।