फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Flood water filled many villages

कई गांवों में भरा बाढ़ का पानी

Sun, 29 Aug 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Flood water filled many villages
महसी तहसील क्षेत्र में बाढ़ आने के बाद पुलिया पर चल रहा पानी। - फोटो : BAHRAICH
महसी (बहराइच)। बाढ़ विकराल होती जा रही है। गांवों में पानी भरता जा रहा है। बाढ़ पीड़ितों तक मदद नहीं पहुंच पा रही है। ग्रामीण किसी तरह अपना पेट भर रहे हैं। वहीं मवेशी तीन दिनों से भूखे तड़प रहे हैं। कैसरगंज में एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से 38 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है। मिहींपुरवा के तीन बैराजों से रविवार को तीन लाख से अधिक क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। बाढ़ क्षेत्र का रविवार को जिलाधिकारी ने मुआयना किया। पीड़ितों को तिरपाल दिया। साथ ही बचाव कार्य के लिए राजस्वकर्मियों की टीम को अलर्ट किया।
विज्ञापन

महसी तहसील क्षेत्र में उफनाई सरयू नदी से गांवों में पानी भरने लगा है। नदी का जलस्तर प्रति घंटे डेढ़ सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। गांवों में बाढ़ का पानी बुरी तरह से भर गया है। गांवों की सड़कें भी जलमग्न हो गई हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से गांव के लोगों को बाहर निकालने के लिए नाव तक नहीं लगाई गई है। ग्रामीण किसी तरह तख्त और ईंट की दीवार पर खाना बनाकर खा रहे हैं। लेकिन गांव में बाढ़ के बीच बंधे मवेशी भूख से बिलबिला रहे हैं। लेकिन जिला और तहसील प्रशासन की ओर से ग्रामीणों के साथ मवेशियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। तीन दिनों से गांवों में पानी भरा होने के बाद भी अभी तक बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट वितरित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बाढ़ के चलते महसी तहसील के संविलियन विद्यालय अटोडर, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोलागंज, प्राथमिक विद्यालय कायमपुर, पिपरा, प्राथमिक विद्यालय शुक्लपुरवा में बाढ़ का पानी भर गया है। वहीं रविवार को मिहींपुरवा के तीन बैराजों से 338980 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। जिससे नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा है। सरयू नदी का जलस्तर प्रति घंटे डेढ़ मिनट की रफ्तार से बढ़ रहा है। तहसील क्षेत्र के चिरईपुरवा, पंचदेवरी, सरसठ बेटौरा, सिपहिया हुलास, हुसैनाबाद, चरीगाह, समदा, घुरेहरीपुर, छत्तरपुरवा, तारापुरवा, प्रह्लादपुरवा, सिलौटा, रानीबाग, अटोडर, गोलागंज समेत अन्य गांवों में पानी भरा हुआ है। इन ग्राम पंचायतों में संपर्क मार्ग पर भी पानी चलने लगा है। जिससे लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बाढ़ की सूचना पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने अधिकारियों के साथ पहुंचकर पीड़ितों को तिरपाल वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों को ग्रामीणों ने बचाया
महसी तहसील के नरवा पुलिया पर बाढ़ का पानी तेज बहाव कर रहा है। पचदेवरी गांव के चारो तरफ पानी भरा होने से पुलिया ही एकमात्र आवागमन का रास्ता है। गांव निवासी लवकुश व शिवचरण रविवार को गांव से बाहर आ रहे थे। सभी बहने लगे। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने उन्हें सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed