फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Flood water filled in 82 villages, two people drowned

82 गांवों में भरा बाढ़ का पानी, दो लोग डूबे

Fri, 21 Aug 2020 03:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Flood water filled in 82 villages, two people drowned
महसी तहसील क्षेत्र में गांव में भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच/राजीचौराहा। जिले की चार तहसीलों में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ के पानी से 82 गांव घिरे हुए हैं। महसी तहसील क्षेत्र में गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। लेकिन बाढ़ से ग्रामीणों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। एनडीआरएफ के जवान बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को नाव द्वारा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। उधर, बाढ़ के पानी में दो लोग डूब गए।
विज्ञापन

सरयू नदी का कहर गांवों में जारी है। बाढ़ से चार तहसील क्षेत्र के 82 गांवों में पानी भर गया है। अपर जिलाधिकारी जयचंद्र पांडेय ने बताया कि महसी तहसील बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हैं। इस तहसील क्षेत्र में 58 गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मोतीपुर तहसील के 11, कैसरगंज के सात और नानपारा तहसील के छह गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। संपर्क मार्गों पर पानी भरा होने से लोगों को पानी के बीच से ही आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महसी तहसील में लोधनपुरवा, गड़रियनपुरवा, बैरीसालपुरवा, बैरागीपुरवा, कहारनपुरवा, पांडेयपुरवा, गोंसाईपुरवा, बगिया डीहा, सिसैया बग्गर, खैरी, गंगापुर, बाजपेईपुरवा, कायमपुर, धर्मापुर, पिपरा, पिपरी, जोगापुरवा, बरुआ बेहड़, लोहारनपुरवा, तुरंतीपुरवा सबसे अधिक प्रभावित हैं। गांव पानी से घिरे हुए हैं। उपजिलाधिकारी महसी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि नाव लगाकर बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि राजस्वकर्मी निरंतर गांवों में कैंप कर रहे हैं। जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हरदी थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा निवासी राजन (12) पुत्र ज्वाला प्रसाद नाले के निकट से जा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। जिससे वह नाले में चला गया। नाले में पानी अधिक होने से बह गया। गोताखोरों ने शव को बरामद किया। उधर बौंडी थाना क्षेत्र के बिसवा गांव निवासी कीर्तन सिंह (55) पुत्र मूरत सिंह मवेशी चरा रहा था। बाढ़ के पानी में पैर फिसलने से वह नीचे चला गया। तहसीलदार राजेश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर पीएसी के फ्लड जवानों से तलाश शुरू करवाई है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक वृद्ध का शव बरामद नहीं हुआ है। तहसीलदार ने बताया कि बालक के परिवारीजनों को बाढ़ राहत आपदा कोष से राहत चेक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed