फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Flag hoisted in honor of heroes

वीरों के सम्मान में फहराया गया ध्वज

Mon, 23 Nov 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Flag hoisted in honor of heroes
बहराइच के पुलिस लाइन में झंडा दिवस पर पुलिसकर्मी को झंडा लगाते एसपी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। पुलिस लाइन व जिले के सभी थानों में पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में वीरों के सम्मान में ध्वज फहराया गया तो सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। एसपी ने ध्वजारोहण किया तो गार्डाेें ने झंडे को सलामी दी। एसपी ने पुलिसकर्मियों को प्रतीक चिह्न लगाया और डीजीपी के संदेश को पढ़कर सभी पुलिसकर्मियों को सुनाया।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से 23 नवंबर को झंडा दिवस मनाया जाता है। पुलिस लाइन में एसपी विपिन मिश्रा ने वीरों के सम्मान में ध्वजारोहण किया। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। एसपी ने डीजीपी के संदेश को पढ़कर सुनाया। पुलिस लाइन में मौजूद पुलिसकर्मियों को एसपी ने प्रतीक चिह्न लगाया। इस मौके पर एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, ग्रामीण अशोक कुमार व सीओ मौजूद रहे। इसके अलावा नगर कोतवाली में कोतवाल अरुण द्विवेदी, देहात कोतवाली में कोतवाल ओपी चौहान, दरगाह में थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्र, मटेरा में थानाध्यक्ष चौथीराम यादव, रिसिया में थानाध्यक्ष बृजराज प्रसाद समेत जिले के 23 थानों में पुलिस झंडा दिवस कार्यक्रम मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed