फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Five ultrasound and one digital X-ray machine will be installed in the medical college

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में लगेंगीं पांच अल्ट्रासाउंड व एक डिजिटल एक्स-रे मशीन

Wed, 06 Sep 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 06 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Five ultrasound and one digital X-ray machine will be installed in the medical college
बहराइच। अब मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड व डिजिटल एक्स-रे के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में पांच अल्ट्रासाउंड व एक डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित की जाएगी। यह मशीनें लगने के बाद मरीजों के समय में बचत होगी। वहीं मेडिकल कॉलेज में लगने वाली भीड़ को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।
विज्ञापन


बताते चलें कि 40 लाख की आबादी वाले जिले के सीएचसी व पीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने पहुंचते हैं जिससे मरीजों की भारी भीड़ इकट्ठा हो जाती है। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में एक अल्ट्रासाउंड मशीन चल रही है जिससे मरीजाें की जांच की जा रही है। मरीजों की संख्या अधिक होने से कभी-कभी बाद में बुलाया जाता है।
विज्ञापन

लेकिन एक साथ पांच अल्ट्रासाउंड मशीने लग जाने के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में अभी एक डिजिटल मशीन उपलब्ध है जिससे एक्स-रे किया जा रहा है। दूसरी डिजिटल एक्स-रे मशीन लगने पर मरीजाें को देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटी स्कैन व एमआरआई की भी मिलेगी सुविधा
मेडिकल कॉलेज में एमआरआई व सीटीस्कैन की भी सुविधा मरीजों को जल्द ही मिलने वाली है। इसके लिए पिछले दिनों शासन स्तर से टीम आई थी। सीटी स्कैन व एमआरआई मशीनों के लिए जगह देखकर गए हैं। सितंबर के अंत तक मशीने पहुंच जाएंगी। एक से डेढ़ महीने के अंदर दोनों जांचें शुरू हो जाएंगी।
पीआईसीयू व चिल्ड्रेन वार्ड फुल
बड़ों के साथ ही इन दिनों बच्चे भी बुखार से तप रहे हैं। अभिभावक पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराते हैं। इसके बाद जब हालत गंभीर हो जाती है, तब डॉक्टर के पास पहुंचते हैं। मेडिकल कॉलेज का चिल्ड्रेन वार्ड तथा पीआईसीयू वार्ड खचाखच भर गया है। 10 बेड वाले पीआईसीयू वार्ड में 18 बच्चे बुधवार को भर्ती किए गए थे। वहीं 40 बेड वाला चिल्ड्रेन वार्ड भी भर गया है।
बुखार का प्रकोप, जांच के लिए लंबी कतार
जिले में वायरल बुखार का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मरीजों की संख्या दोगुनी होने के साथ ही अव्यवस्थाओं का दौर शुरू हो गया है। मेडिकल कालेज की ओपीडी और जांच के लिए लंबी लंबी लाइन लग रही है। सोमवार को जहां 10905 लोगों की पैथालॉजी जांच हुई थी। वहीं बुधवार को यह जांच बढ़कर 13554 हो गई है। जबकि ओपीडी में 2138 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ था।

पांच अल्ट्रासाउंड व एक डिजिटल एक्स-रे मशीन लगेगी मेडिकल कॉलेज में पांच अल्ट्रासाउंड व एक डिजिटल एक्स-रे मशीन आने वाली है। इसके साथ ही सिटीस्कैन व एमआरआई की मशीन आने वाली है। सभी मशीने इसी सितंबर माह में पहुंच जाएंगी। एक से डेढ़ महीने के भीतर मरीजों को इसका निशुल्क लाभ मिलने लगेगा। वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। 10 से 15 हजार के बीच पैथालॉजी टेस्ट भी प्रतिदिन किए जा रहे हैं।
डॉ.संजय खत्री, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed