{"_id":"476852dea300ebc80c302ba6dc666181","slug":"five-thousand-people-suffreing-due-to-power-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर जलने से पांच हजार की आबादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर जलने से पांच हजार की आबादी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 23 Jul 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवल (बहराइच)। जामा मस्जिद मोहल्ले का ट्रांसफार्मर 15 दिन पूर्व अधिक लोड व ट्रिपिंग के कारण फुंक गया था।
मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर ट्रांसफार्मर बदला गया लेकिन तकनीकी खराबी से वह भी मंगलवार को जल गया। अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है, जिससे पांच हजार की आबादी गर्मी के साथ बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान है।
जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला जामा मस्जिद में 100 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर लगा है। इस ट्रांसफार्मर से जामा मस्जिद मोहल्ले के अलावा मोहल्ला अग्रवाल और मोहल्ला कृष्णा नगर की पांच हजार की आबादी को बिजली मिलती है लेकिन 15 दिन पूर्व अधिक लोड व ट्रिपिंग के कारण विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक गया था।
इसकी शिकायत मोहल्ले के लोगों ने जेई देवतादीन से की थी। इस पर उन्होंने 19 जुलाई को दूसरा ट्रांसफार्मर लगवा दिया था लेकिन उस ट्रांसफार्मर में पहले से ही तकनीकी खराब थी, जिससे एक फेज के लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन
फिर भी उसे लगवा दिया गया। यह ट्रांसफार्मर भी मंगलवार को जल गया। इसकी शिकायत भी मोहल्ले के लोगों ने जेई से की लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया।
मोहल्ला निवासी संतोष श्रीवास्तव, शशिकांत, सभासद खालिद अहमद, सभासद पवन कुमार, इशरत अली आदि ने एक्सईएन आरिफ अहमद को पत्र लिखकर विद्युत ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।