{"_id":"66f9a750c43b19e1de04a4e4","slug":"five-patients-with-dengue-symptoms-were-admitted-in-three-days-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-120709-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तीन दिनों में डेंगू लक्षण वाले पांच मरीज किए गए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तीन दिनों में डेंगू लक्षण वाले पांच मरीज किए गए भर्ती
Mon, 30 Sep 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
मौसम के बदलाव से बढ़ने लगीं मच्छरजनित बीमरियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। जिले में डेंगू बुखार सहित अन्य मच्छरजनित बीमारियाें का प्रकोप लगातार जारी है। पिछले तीन दिनों में डेंगू लक्षण वाले पांच संदिग्ध मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में भर्ती हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इन मरीजों के पॉजिटिव होने की पुष्टि नहीं कर रहा है।
तराई का मौसम बदलने से मच्छरजनित बीमरियां बढ़ने लगी हैं। डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, टाइफाइड, दिमागी बुखार के कई मरीज पाए जा चुके हैं। गांवों में मच्छरों की तादाद बढ़ने से लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसमें कई लोगों में डेंगू लक्षण भी पाए जा रहे हैं। रविवार को मेडिकल कॉलेज में पांच डेंगू लक्षण वाले मरीज भर्ती थे, जिनका इलाज के बाद हालत में काफी सुधार हुआ है। सीएमओ डॉ.संजय कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों में दवाएं व जांच किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अस्पताल आने वाले मरीजों को सभी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं।