{"_id":"56f161194f1c1b9162f14d24","slug":"five-house-burnt-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से पांच मकान राख, मवेशी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से पांच मकान राख, मवेशी झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो/ बहराइच
Updated Tue, 22 Mar 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोहरवा गांव में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। गांव के लोग जब तक दौड़ते, तब तक पांच ग्रामीणों के घर जल गए। अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत गृहस्थी का सारा सामान राख में बदल गया। एक भैंस भी झुलस गई। तीन लाख से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल ने मुआयना किया है। रिपोर्ट तहसील भेजी गई है।
लेकिन अभी तक परिवारीजनों को राहत सहायता नहीं मिल सकी है। महसी तहसील अंतर्गत बोहरवा गांव निवासी बालकराम के घर में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग की लपटों ने पूरे मकान को आगोश में ले लिया। किसी तरह सभी ने भागकर जान बचाई।
आग की लपटों ने पड़ोसी बाबूराम, गनेश, सहजराम और मिल्कीराम के मकान को भी आगोश में ले लिया। पांचों मकान पल भर में ही धू-धू कर जल गए। घरों में रखा गृहस्थी का सारा सामान राख में बदल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को रोका। घटना में बालकराम के घर के बरामदे में बंधी भैंस झुलस गई।
विज्ञापन
पांचों ग्रामीणों के घर में करीब तीन लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल राजेंद्र सिंह ने गांव पहुंचकर मुआयना करके रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। पीड़ित परिवार खुले आसमान तले गुजर बसर करने को मजबूर हो गए हैं।