फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Five arrested for selling illegal liquor

अवैध शराब बेचने वाले पांच गिरफ्तार

Mon, 01 Nov 2021 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for selling illegal liquor
बहराइच। दीपावली पर्व के मौके पर अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने को लेकर आबकारी महकमे की टीम ने रविवार को ऑपरेशन गोरिल्ला चलाया। इस दौरान टीम ने 160 लीटर अवैध शराब, 30 क्विंटल लहन व एक बाइक के साथ काफी मात्रा मेें शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। टीम ने विभिन्न थानों में 10 मुकदमे दर्ज कराए और पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार को विभाग के जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया की अगुवाई में दो टीमों ने जिसमें से एक ने नानपारा, मिहींपुरवा, मूर्तिहा, मोतीपुर व रूपईडीहा के सीमावर्ती क्षेत्रों जबकि दूसरी ने महसी तहसील के थाना रामगांव व थाना हरदी के क्षेत्रों में मुखबिर की खास सूचना पर एक साथ छापा मारा।
विज्ञापन

दबिश के दौरान दोनों टीम ने काफी मात्रा मेें शराब बनाने के उपकरण के साथ अवैध तरीके से तैयार 160 लीटर कच्ची शराब, 30 क्विंटल लहन, एक बाइक बरामद की। दबिश के दौरान गांव मेें अफरातफरी मच गई। अफरा तफरी के बीच अवैध शराब के कारोबारी भागने लगे। लेकिन टीम ने मौके से पांच अवैध शराब के कारोबारियों को धर दबोचा। टीम ने मौके पर लहन को नष्ट करते हुए बरामद शराब, बाइक व उपकरणों को सीज कर गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने विभिन्न थानों मेें विभाग की ओर से 10 मुकदमे दर्ज कराकर चिह्नित अवैध शराब के कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश शुरू कर दी है। डीईओ लवानिया ने बताया कि रविवार से गोरिल्ला ऑपरेशन चलाकर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

कच्ची शराब के साथ छह दबाचे
बिछिया। सुजौली थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संजय, शांति देवी, सूरज, गोविंद, गणेश व संतोष को अलग-अलग स्थानों से कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed