फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Five areas found corona positive became hotspot

कोरोना पॉजिटिव मिले पांच इलाके बने हॉटस्पॉट

Sun, 10 May 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Five areas found corona positive became hotspot
बहराइच। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिले पांच मरीजों के बाद सभी इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। इसमें मिहीपुरवा के तीन इलाके शामिल हैं, जबकि जरवल के बिराहिमपुर को भी सील कर हॉटस्पॉट बना दिया गया है। अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा कर सभी इलाकों को सैनिटाइज कराने व वहां पर जरूरी सामानों की आपूर्ति किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने का खतरा कम होता नहीं दिख रहा है। आए दिन मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को जिले में आई रिपोर्ट में पांच लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसमें एक मरीज नानपारा के माघी का है। माघी को पहले से ही हॉटस्पॉट बना रखा गया था। इसी तरह मिहींपुरवा के गायघाट के नयापुरवा, शोभापुरवा और मक्कापुरवा को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। इसी के साथ जरवल के बिराहिमपुर और महसी के रामगांव को भी हॉटस्पॉट बनाया जा रहा है। अचानक एक साथ मिले मरीजों के बाद प्रशासन की ओर से सभी इलाकों में रास्तों को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शंभु कुमार और पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने हॉटस्पॉट शोभापुरवा का निरीक्षण शनिवार की शाम किया। डीएम और एसपी ने सभी अधिकारियों को क्षेत्र में कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही घर-घर तक जरूरी सामानों की आपूर्ति और सर्वे का काम कराए जाने का निर्देश दिया गया। डीएम और एसपी ने गांव के सभी रास्ते सील करते हुए हॉटस्पॉट में किसी भी तरह के आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित किए जाने के साथ सैनिटाइज कराने के निर्देश स्वास्थ्य महकमे को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed