{"_id":"6297aaacce17435b4163526b","slug":"first-wife-was-beaten-up-in-the-marriage-ceremony-then-her-nose-was-cut-bahraich-news-lko6332970131","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैवाहिक समारोह में पहले पत्नी को मारापीटा, फिर काट ली नाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैवाहिक समारोह में पहले पत्नी को मारापीटा, फिर काट ली नाक
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। थाना फखरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत परसेंडी के कोरिनपुरवा में बहन के घर आई महिला का उसके पति से किसी बात पर विवाद हो गया। इससे गुस्साये पति ने पहले महिला को जमकर मारापीटा। इसके बाद अपने मुंह से उसकी नाक काट ली। घायल महिला को लेकर परिवारीजन थाने पहुंचे। जहां उसके पति के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र फखरपुर अंतर्गत ग्राम सिरौली कला निवासी रामावती पत्नी हरिराम अपनी बहन की शादी में कोरिनपुरवा आई थी। विवाह के बाद बुधवार की सुबह उसकी बहन की विदाई होनी थी। इसी दौरान रामावती व उसके पति हरिराम के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर हरिराम ने पहले अपनी पत्नी को जमकर मारापीटा फिर दांतों से उसकी नाक काट ली।
मौके पर मौजूद लोगों ने किसी प्रकार रामावती को हरिराम से छुड़ाया। इसके बाद खून से लथपथ महिला को लेकर परिवारीजन थाना फखरपुर पहुंचे। जहां परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा। थानाध्यक्ष फखरपुर वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच कर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।