{"_id":"5f9aebe88ebc3e9b7638b53d","slug":"firing-on-police-team-one-arrested-bahraich-news-lko5476493146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर फायरिंग, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम पर फायरिंग, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। कदियापुर चौराहे के निकट बस से उतरे दंपती का रुपयों भरा पर्स छीनकर बुधवार रात बदमाश चंपत हो गए थे। सूचना मिलने ही पुलिस बदमाशों के पीछे लग गई थी। माधवपुर नहर पट्टी के पास लूटी गई रकम का बंटवारा करते समय पुलिस टीम ने धावा बोल दिया।
इतने में ही शातिर अपराधी ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। पुलिस ने शातिर अपराधी को पांच हजार की नकदी, तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
फखरपुर थाना क्षेत्र के मंझौरा अलीनगर गांव निवासी छोटू पुत्र सतगुरु अपनी पत्नी अनुराधा के साथ लखनऊ गए हुए थे। वापसी में बुधवार की रात कदियापुर चौराहे के निकट दोनों रोडवेज बस से उतरकर जैसे ही घर की ओर बढ़े, अचानक बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश आ धमके। सभी अनुराधा के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में तीस हजार की नकदी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
लूट की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस को ग्राम सिसोरा माधवपुर नहर पट्टी के पास कुछ बदमाशों द्वारा लूटी गई रकम का बंटवारा किये जाने की सूचना मिली। इस पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश त्रिपाठी उपनिरीक्षक मनोज कुमार, जतिन कुमार, अनुराग सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को देखकर शातिर अपराधी ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शातिर की पहचान थाना क्षेत्र के निबियापारा गांव निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध प्राणघातक हमला करने समेत तीन धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी के पास से एक अदद तमंचा, कारतूस, खोखा व पांच हजार की नकदी बरामद हुई है जिसे सीज कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद नकदी लूट की है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने महज 24 घंटे के अंदर लूट की वारदात का खुलासा किया है। इस घटना में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे जानकारी लेकर अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।