फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fire vehicles will be deployed in Ikauna and Jamunha

Bahraich News: इकौना व जमुनहा में दमकल वाहन होगा तैनात

Fri, 05 Apr 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 05 Apr 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Fire vehicles will be deployed in Ikauna and Jamunha
श्रावस्ती। जैसे-जैसे सूरज की तपन बढ़ रही है वैसे-वैसे आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। इससे निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अब तक जिला मुख्यालय पर ही एकमात्र अग्निशमन केंद्र है।
विज्ञापन



इससे जिले में कहीं भी आग लगने की घटना होने पर कई किलोमीटर की दूरी तय करके घटनास्थल तक पहुंचना पड़ता है। ऐसे में इकौना व जमुनहा तहसील में जून तक अस्थायी अग्निशमन केंद्र बनाया जाएगा। इकौना तहसील क्षेत्र में आग की घटना से निपटने के लिए एक दमकल वाहन व छह फायरकर्मी तैनात किए जाएंगे। वहीं जमुनहा तहसील में एक दमकल वाहन व चार फायरकर्मी तैनात होंगे। इससे लोगों को तत्काल सहायता मिल सकेगी।
विज्ञापन



फायर स्टेशन पर तैनात हैं 32 कर्मी व छह वाहन
जिले में अग्निकांड की घटनाओं से निपटने के लिए 32 कर्मियों की टीम तैनात है। जिसमें एक सीएफओ, एक एफएसओ व दो हवलदार अस्थायी के साथ 24 सिपाही व चार डाइवर शामिल हैं। जबकि दो हवलदारों की और जरूरत है। इसके साथ ही एक दमकल वाहन बड़ा 5,000 लीटर क्षमता, दो वाटर टेंडर 2,500 लीटर क्षमता व तीन वाटर मिस्ड भी इस बेड़े में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक वर्ष में हुए 169 अग्निकांड
वित्तीय वर्ष 2023-24 जिले में 169 अग्निकांड हुए। जिसमें फायर कर्मियों ने दो लोगों की जान बचाई। जबकि अन्य रेस्क्यू कार्य में दो मानव व 18 पशुओं की जान बचाई गई। वहीं विभिन्न घटनाओं में सात मानव व एक पशु की जान भी गई। पूरे वर्ष में चार करोड़ 40 लाख 48 हजार रुपये की संपत्ति भी बचाई। इस दौरान 60 लाख 69 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान भी हुआ।



10 से 20 अप्रैल तक मनेगा अग्निशमन सेवा सप्ताह
अग्निशमन विभाग की ओर से 10 से 20 अप्रैल तक लोगों को जागरूक करने के लिए अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत चौक चौराहों, भीड़ वाले इलाके में लोगों को अग्निकांड की घटनाओं से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा।



इन बातों का रखें ख्याल
खलिहान हमेशा गांव की आबादी से दूर रखें, आसपास आग न जलाएं। थ्रेसर का प्रयोग करते समय ट्रैक्टर के साइलेंसर के पाइप को लंबा रखें। थ्रेसर का उपयोग करते समय हमेशा पर्याप्त पानी रखें। बिजली के तारों के नीचे खलिहान न बनाएं। चूल्हे पर खाना बनाने के बाद आग को पानी से बुझाने के बाद राख ठंडी होने पर ही उसे फेंके।




अग्निशमन केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं। अग्निकांड की घटनाओं को तत्काल राहत पहुंचाने का कार्य किया जाता है। जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
- संजय जायसवाल, जिला अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed