फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fire caused by short circuit in medical store

मेडिकल स्टोर मेें शार्ट सर्किट से लगी आग

Sun, 17 Nov 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Fire caused by short circuit in medical store
शिवपुर के बरदहा में मेडिकल स्टोर में लगी आग से जली दवाईयां व सामान। - फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार में स्थित एक मेडिकल स्टोर में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई। आग से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार निवासी डॉ. कमल लोचन गुप्ता पुत्र रामेश्वरलाल गुप्ता मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। डॉ. कमल लोचन के मकान के नीचे हिस्से में मेडिकल स्टोर चलता है, जबकि ऊपरी हिस्से में वे परिवारीजनों समेत रहते हैं। प्रतिदिन की तरह शनिवार की रात वह मेडिकल स्टोर बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन

इसी दौरान रात करीब दो बजे उन्हें आग लगने की जानकारी मिली। इस पर वह नीचे भागे। परिवारीजनों को भी नीचे उतारा। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। व्यवसायी ने आग लगने की सूचना डायल 112 को दी। डायल 112 की पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन लेकिन तब तक मेडिकल स्टोर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। व्यवसायी के मुताबिक आग लगने से लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उसने पावर कॉर्पोरेशन को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed