{"_id":"64a45a598e778c2dd60f5027","slug":"fire-broke-out-due-to-leakage-in-gas-cylinder-chaos-bahraich-news-c-13-1-319079-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: गैस सिलेंडर में रिसाव से भड़की आग, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: गैस सिलेंडर में रिसाव से भड़की आग, अफरातफरी
Tue, 04 Jul 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। ग्राम पंचायत टेपरा में मंगलवार सुबह एक घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में रिसाव से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग घर में फैल गई। परिजनों ने भागकर जान बचाई। खैरीघाट पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेपरा के मजरा भवानीपुर रामचन्द्र मिश्रा उर्फ मुटरू मिश्रा के घर मंगलवार सुबह खाना बन रहा था।
सिलेंडर में लीकेज के चलते अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने कुछ ही देर में घर को आगोश में ले लिया। घर में मौजूद लोगों ने आग लगते ही चिल्लाना शुरू कर दिया। सभी घर से बाहर आ गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, लेकिन सिलेंडर फटने के डर से किसी ने भी घर में घुसने की हिम्मत नहीं जुटाई।
ग्रामीणों ने आग की सूचना खैरीघाट पुलिस व फायर बिग्रेड को दी। खैरीघाट थाना प्रभारी सत्येंद्र बहादुर सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस व फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गृह स्वामी ने बताया कि आग से 40 हजार रुपये, बर्तन, अनाज आदि जलकर राख हो गया। थाना प्रभारी सतेन्द बहादुर सिंह ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।