फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fire broke out amid strong winds, 27 houses burnt to ashes

Bahraich News: तेज हवा के बीच भड़की आग, 27 घर जलकर राख

Fri, 11 Apr 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 11 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out amid strong winds, 27 houses burnt to ashes
खैरीघाट क्षेत्र के दीनापुरवा मेें आग लगने से जल रहा मकान
बहराइच/शिवपुर। तराई में बुधवार की रात चली आंधी के बीच खैरीघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायगंज व रानीपुर स्थित भगहरिया गांव में आग भड़क गई। तेज हवा के चलते आग ने दोनों गांवों के 27 घरों को जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दोनों गांवों में लगभग 10 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

खैरीघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायगंज के मजरा दीनापुरवा निवासी विनोद कुमार के फूस के घर मेंं बुधवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। तेज हवा की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया और पड़ोसी बसंत, श्याम लाल, बहोरी, नरेंद्र, शत्रोहन, कृष्णानंद, शिव शंकर, पलटू, रामू व विद्या देवी के घरों को भी अपनी आगोश में ले लिया। इस मौके पर आग से 11 घरों में भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल टीम की मदद से ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस मौके पर पीड़ितोंं ने बताया कि आग से पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। तहसीलदार अंबिका चौधरी ने बताया कि क्षति का आकलन करने के लिए राजस्व टीम मौके पर भेजी गई है। पीड़ितोंं की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बुझाई आग
रानीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगहरिया में बुधवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से गांव में हाहाकार मच गया और ग्रामीणोंं ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तब तक आग से गांव निवासी राजकुमार, जगतराम, अनिल, घनश्याम, सियाराम, बंसी, रामबरन, देवीदीन, शिवदयाल, रामकुमार, ओंकार, बनवारी, रामू, विक्रम, किशोर व दुलारे के घर जल गए। पीड़ितोंं के मुताबिक आग से पांच लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची राजस्व टीम क्षति के आकलन में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed