फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fire breaks out in medical store due to short circuit; medicines gutted.

Bahraich News: शॉर्ट सर्किट से मेडिकल स्टोर में लगी आग, दवाएं जलीं

Wed, 26 Aug 2026 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in medical store due to short circuit; medicines gutted.
मेडिकल स्टोर पर लगी आग को बुझाने का प्रयास करते लोग।
बहराइच। महिला अस्पताल के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने दुकान संचालक और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। आग की लपटें तेज होने से आसपास के दुकानदारों में भी अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में दवाओं के साथ फर्नीचर भी जल गए।
विज्ञापन


बड़ीहाट निवासी दिनेश कुमार श्रीवास्तव महिला अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर चलाते हैं। सोमवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। करीब साढ़े दस बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा। उन्होंने तत्काल दिनेश को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


दिनेश मौके पर पहुंचे और शटर खोला तो दुकान के अंदर दवाओं और फर्नीचर में आग लगी हुई थी। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास करते हुए अग्निशमन विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया। दुकान संचालक दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। अग्निकांड में दवाओं, फर्नीचर समेत करीब दो लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed