फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   fire

180 बीघा गेहूं की फसल हुई राख, 10 लाख का नुकसान

Wed, 14 Apr 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
fire
बहराइच। महसी तहसील के दो गांवों में देर शाम को अज्ञात कारणों से गेहूं के फसल में आग लग गई। लपटों ने 180 बीघा गेहूं की फसल को राख कर दिया। अग्निकांड में 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। राजस्वकर्मियों ने गांव पहुंचकर क्षति का आंकलन किया है।
विज्ञापन

महसी तहसील अंतर्गत ग्राम पूरे अर्जुनसिंह में मंगलवार देर शाम को अज्ञात कारणों से गांव निवासी काशीराम के खेत में आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग बुझाने की कोशिश करते, तब तक लपटों ने पड़ोसी किशन, अयोध्या, रमेश, कमलेश, उदयराज, देशराम समेत 32 किसानों की 145 बीघा फसल जलकर राख हो गई। वहीं इसी तहसील क्षेत्र के नकवा गांव निवासी कमलेश, कन्हैयालाल, रामजी, सुधि, मेवालाल समेत 18 किसानों की 35 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अग्निकांड की सूचना तहसील मुख्यालय को दी गई। राजस्वकर्मियों ने क्षति का आंकलन किया। ग्रामीणों के मुातबिक 180 बीघा खेत में 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। तहसीलदार राजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट राजस्वकर्मियों द्वारा मिली है। जल्द ही पीड़ितों के खाते में सहायता राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed