फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   fire

अग्निकांड में दो मकान व होटल जलकर राख

Tue, 13 Apr 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
fire
13 बीएचआर 27 - जरवलरोड बाजार स्थित होटल में लगी आग से उठतीं लपटें। - फोटो : BAHRAICH
फखरपुर/जरवल। बिबियापुर गांव में शॉर्ट सर्किट से फूस के मकान में आग लग गई। दो मकान व बाग जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। उधर, जरवल रोड बाजार में स्थित एक होटल में चिंगारी से आग लग गई। अग्निकांड में होटल पूरी तरह से जलकर राख हो गया। दोनों स्थानों पर तीन लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के बिबियापुर गांव निवासी शांति देवी पत्नी रामेश्वर के फूस के मकान में शॉर्ट सर्किट की चिंगारी गिर गई, जिससे फूस के मकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटों सेे पड़ोसी अजय पुत्र राममूर्ति का मकान जल गया। दोनों मकानों में रखी गृहस्थी का सारा सामान जल गया। अख्तियारापुर गांव निवासी भगौती उपाध्याय के यूकेलिप्टस के बाग में आग लग गई जिससे दो बीघा बाग जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

उधर, जरवलरोड थाना क्षेत्र के बाजार में किसान इंटर कॉलेज के निकट पप्पू पुत्र ब्रह्मा होटल का संचालन करते हैं। बगल में कूड़ा फेंका जाता है। कूड़े में तीन दिन पहले आग लगी थी जो धीरे-धीरे जल रही थी। चिंगारी भड़कने से होटल में आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सभी स्थानों पर लेखपाल ने पहुंचकर क्षति का आंकलन किया। रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। ग्रामीणों के मुताबिक तीन लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित खुले आसमान तले रहने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed