फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   fire

अग्निकांड की घटनाओं में इजाफा, 25 मकान जलकर राख

Mon, 12 Apr 2021 09:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
fire
12 बीएचआर 21 - विशेश्वरगंज के अमकोलवा में लगी आग से जले मकान। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। गर्मी बढ़ने के साथ ही अग्निकांड की घटनाओं में भी बढ़ोतरी होने लगी है। सोमवार को मोतीपुर, खैरीघाट, विशेश्वरगंज और बौंडी थानाक्षेत्रों में आग लगने से 25 ग्रामीणों के मकान जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। 18 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। लेखपालों ने गांव पहुंचकर क्षति का आंकलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अमकोलवा निवासी मथुरा के मकान में सोमवार को आग लग गई। मथुरा ने घर से सामान निकाला। ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े। लेकिन चल रही पछुवा हवा के चलते लपटों ने पड़ोसी रामकुमार, राजू पुत्र झिगई, पवन कुमार के मकान को भी आगोश में ले लिया। पांच मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज धनुही गजराज यादव पहुंचे। उन्होंने सूचना दमकल कर्मियों को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बरुही टेपरी के मजरा भुईहारनपुरवा गांव निवासी दिनेश कुमार के मकान में दोपहर में आग लग गई।
विज्ञापन

ग्रामीण जब तक पहुंचते तब तक लपटों ने सूबेदार, फौजदार, लक्ष्मी नरायन, जसवंत के मकान को आगोश में ले लिया। पांच ग्रामीणों के मकान जल गये। सूचना पाकर लेखपाल शुभम यादव ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया है। बौंडी थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुरवा नकदिलपुर गांव निवासी अमिरका प्रसाद मिश्र पुत्र रामतेज मिश्र के घर में आग लगने से एक हजार रुपये नकदी, चार कुर्सी, कपड़ा समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद भी लेखपाल गांव नहीं पहुंचा है। कैसरगंज तहसील के उमरी गांव में अज्ञात कारणों से रामदन के मकान में आग लग गई। तेज हवा के चलते पड़ोसी विक्रम, कोयली व बाबू के घर भी जल गए। सूचना पाकर लेखपाल प्रदीप यादव ने मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट तहसील को भेजी। उधर मोतीपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत अड़गोड़वा के मजरा बढ़ैया में शाम को जाकिर अली पुत्र छंगा के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। लपटों ने नादिर अली, महरुल, झुर्रा, टेनी, मौजीलाल, जाहिद, इमरान, सलमान समेत 10 ग्रामीणों के मकान को आगोश में ले लिया। देखते ही देखते सभी मकान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाया। सूचना पाकर उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, तहसीलदार विनीत कुमार, हलका लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अग्निकांड का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट मिलते ही सभी पीड़ितों के खाते में अहेतुक राहत सहायता राशि भेजी जाएगी। सभी स्थानों पर अग्निकांड में 18 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने से पीड़ित परिवार के 125 लोग खुले आसमान तले रहने को विवश हैं। प्रशासन की ओर से तिरपाल तक नहीं मुहैया कराया गया है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के अड़गोड़वा बढ़ैया में आग लगने से जाकिर अली के घर में रखी 65 हजार रुपये, नादिर का 35 हजार रुपये नकदी जल गया। जबकि बौंडी के नकदिलपुर निवासी अमिरका प्रसाद का एक हजार रुपये नकदी जल गया। वहीं खैरीघाट के बरुही टेपरी में जसवंत और लक्ष्मी नारायन की 22 हजार रुपये नकदी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed