{"_id":"6a6ce9e49f83246c62096959","slug":"fir-registered-for-kidnapping-bahraich-news-c-104-1-srv1004-122048-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अपहरण की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अपहरण की प्राथमिकी दर्ज
Sat, 01 Aug 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर। मल्हीपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को 29 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे कथित रूप से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी का ननिहाल बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र के पतरहिया गांव के पास एक कस्बे में है। पतरहिया गांव निवासी अनिल कुमार का किशोरी के ननिहाल आना-जाना था, जिससे दोनों की पहचान हुई। किशोरी के पिता की तहरीर पर मल्हीपुर थाने में अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज हुई। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी और किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन