फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   FIR registered against unknown driver

Bahraich News: अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 12 Feb 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 12 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against unknown driver
बौंडी। हरदी थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौराहे पर मंगलवार को पुलिस वाहन से हुई दुर्घटना में कुसुम (7 माह) की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने गृह जनपद सीतापुर के थाना थानगांव की ग्राम पंचायत धमोरा में शव दफना दिया।
विज्ञापन



इस हादसे में घायल सुशीला और ज्ञान देवी (19) की हालत गंभीर होने के चलते उनका इलाज लखनऊ में चल रहा है, जबकि मर्रा पत्नी अन्नु का इलाज मेडिकल कॉलेज बहराइच में जारी है। चिकित्सकों ने परिजनों को तीन यूनिट रक्त की व्यवस्था करने की सलाह दी है।
विज्ञापन



पुलिस ने कुसुम की मां सन्ना की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के इस खेल से इलाके में आक्रोश का माहौल है। हालांकि पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी, पवन कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। चालक की पहचान जांच के बाद स्पष्ट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed