फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fines imposed on 13 farmers for burning stubble

पराली जलाने पर 13 किसानों पर लगाया जुर्माना

Sun, 17 Nov 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Fines imposed on 13 farmers for burning stubble
- हरदी थानाक्षेत्र में खेत में फूंकी गई पराली। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। तहसील महसी के 13 किसानों को तहसील प्रशासन की ओर से खेत में पराली जलाने पर नोटिस जारी किया गया है। सभी 13 किसानों के ऊपर जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं जमा करने पर किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एनजीटी की ओर से किसानों के खेतों में पराली जाने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। इसके बावजूद पर्यावरण प्रदूषण को नजरंदाज कर किसान खेतों में पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

महसी तहसील के चांदपारा गांव में किसानों की ओर से पराली जलायी गयी है। जिलाधिकारी शंभू कुमार के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने चांदपारा गांव निवासी रामसमुझ, बाबादीन, रामबिहारी, राघवराम, राममिलन को 2500 रुपये जुर्माने का नोटिस भेजा है। जबकि शैलेंद्र कुमार, शिवनारायण, ब्रह्मा प्रसाद समेत आठ किसानों को पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड की नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार राजेश वर्मा ने बताया कि किसानों की ओर से खेतों में पराली जलायी गयी है। जुर्माना नहीं जमा करने पर इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed