फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Filled eight samples including laddu and rasgulla

Bahraich News: लड्डू व रसगुल्ला सहित आठ नमूने भरे

Wed, 30 Aug 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 30 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Filled eight samples including laddu and rasgulla
बहराइच। रक्षाबंधन के पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावटखारों के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाया गया। टीम ने होटलों व मिष्ठान की दुकानों पर छापामार कर आठ संदिग्ध खाद्य पदार्थों का नमूना एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने को लेकर मंगलवार विभाग के डीओ विनोद कुमार शर्मा की अगुवाई में टीम ने तहसील नानपारा, मिहींपुरवा के कई बाजारों में स्थित होटलों व मिष्ठान की दुकानों पर छापामारा। टीम ने अखिलेश कुमार साहू की साहू जलपान गृह नानपारा से एक-एक छेना रसगुल्ला व सोहनपापड़ी का नमूना एकत्रित किया।
विज्ञापन

टीम ने रायबोझा पहुंचकर रामकुमार पटेल के शिवभोले भंडार से एक छेना रसगुल्ला, मिहींपुरवा में रामकुमार गुप्ता की दुकान से सोहनपापड़ी, भग्गड़वा से उमेश की दुकान से बर्फी, सासापारा में संजय शर्मा के मिष्ठान की दुकान से बूंदी लड्डू, पुरैनी बाजार स्थित शान मिष्ठान से दो छेने का रसगुल्ले का नमूना एकत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीओ शर्मा ने बताया कि मंगलवार को अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के आठ खाद्य पदार्थों के नमूनों को एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान एफएसओ अभिषेक वर्मा, डाॅ. रामतेज, अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed